जौनपुर, दिसम्बर 7 -- जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चल रहे छह दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन रविवार को हुआ। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मेडिकल कॉलेज में एक दिसंबर से छह दिवसीय वार्षिकोत्सव प्रवाह 2025 की शुरुआत हुई थी। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह, अनुशासन और उनकी प्रतिभा सराहनीय है। प्रवाह 2025 जैसे आयोजन छात्रों की नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा सृजनात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारियों को भविष्य में आप सभी को संभालना है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.