मेरठ, अप्रैल 19 -- हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 11 तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय चेयरमैन एसपी सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु राजवंशी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुभव सिंह, चक्षिका रहेजा, अंजू सागर, अतुल, साक्षी आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...