उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया
नोएडा, जून 14 -- नोएडा। सेक्टर-104 स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में रविवार को उड़ान कार्यक्रम के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 350 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की सफलता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और कई स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.