देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में बोर्ड परीक्षाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी गई। प्राइमरी सेक्शन ने बैसाखी समारोह में भारतीय संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की। वहीं छात्रों ने मेगा करियर काउंसलिंग सत्र में भाग लेकर विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर व प्रिंसिपल प्रदीप कुमार गौड़ ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें आगामी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- नए छात्रों का किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...