उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी के यूएचएस मोनिष्फ उर्दू विद्यालय में सोमवार को 9वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में टॉपर्स की उपलब्धियों को दर्शाते हुए आकर्षक बैनर भी लगाया गया था। मौके पर समाजसेवी सुशील कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर शाह आलम, हाजी इलियास, अमर चौधरी, सन्नी कुमार, जितेंद्र चौधरी, अमानुल्लाह, भोला साह, मो. जफीर, मो. नेहाल, सुमन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.