आगरा, जुलाई 3 -- उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज में आगरा मंडल के खिलाड़ियों और कोचों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। आगरा मंडल में कार्यरत भारतीय रेलवे के जिम्नास्टिक कोच देवेंद्र प्रताप झा, कुश्ती कोच संदीप, महिला क्रिकेट कोच हेमलता काला सहित खिलाड़ी पूनम यादव, श्वेता माने, रजनी लोधी, हेमा सिंह, अंजली, अनीता लोधी, वाघला मनाली, तनु काला, भावना गोपालानी, आरुषि गोयल और परना पाल को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कुश्ती में सुशील, विकास तथा पावर लिफ्टिंग में संदीप, लवप्रीत एवं धर्मेंद्र यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं पदक जीतने पर मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- उत्तर मध्य रेलवे के 40 खिलाड़ी और प्रशिक्षक सम्मानित समारोह में एनसीआर खेल संघ के अध्यक्ष शशि प्रकाश द्व...