श्रावस्ती, जून 12 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय मौजूद रहे। युवा कल्याण विभाग एवं क्रीड़ा विभाग के तहत खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित युवाओं से संवाद किया गया। साथ ही विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक ने सभी खिलाड़ियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय य...