देहरादून, मई 23 -- देहरादून। धर्मा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति आनंद और प्रबंधक टीएस. रावत ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कक्षा 10वीं में प्रिंस भंडारी ने प्रथम, प्रियांशु पुरोहित ने द्वितीय और प्रकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं में भवी राणा प्रथम, कुणाल नेगी द्वितीय और शालिनी जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्त...