लातेहार, अप्रैल 27 -- लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में लातेहार जिले की पंचायतों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिले के विभिन्न पंचायतों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया। उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार के तहत सदर प्रखंड के हेठपोचरा पंचायत को 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। हेठपोचरा पंचायत के मुखिया रामजी सिंह को चेक प्रदान किया गया। वहीं स्वच्छ एवं स्वस्थ्य पंचायत श्रेणी में नेवाडी पंचायत को भी 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चंदवा प्रखंड के चकला एवं कमता पंचायत को ग्राम सभा पुरस्कार के अंतर्गत 4-4 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.