गुमला, अप्रैल 30 -- घाघरा, प्रतिनिधि । उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार से सम्मानित चुंदरी पंचायत की मुखिया विनीता कुमारी के सम्मान में गुरूवार को पंचायत सचिवालय चुंदरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों,गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने मुखिया को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे पंचायत के लिए गौरवपूर्ण बताया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. अवध मणि पाठक ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मुखिया विनीता कुमारी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे चुंदरी पंचायत की सफलता है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आया है। यह भी पढ़ें- सभी विधान सभा क्षेत्र में बनेगा पंचायत उत्सव भवन सामाजिक अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि पंच...