चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- आनंदपुर, संवाददाता। उत्कृष्ट पंचायत चयन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को राज्य स्तरीय टीम ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड के आनंदपुर पंचायत का निरीक्षण कर विकास योजनाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पंचायत भवन में बैठक कर मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं स्थानीय प्रशासनिक कर्मियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विद्यालयों का दौरा कर बच्चों से सीधे संवाद किया और शिक्षा व्यवस्था, पढ़ाई के स्तर तथा उपलब्ध सुविधाओं का आकलन किया। इसके बाद टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर पोषण, उपस्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। वहीं पंचायत में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और जनभागीदारी से जुड़े पहलुओं का भी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.