उत्कृष्ट डिजिटल सेवा देने वाले दो सीएससी सम्मानित
लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट डिजिटल सेवा देने वाले दो कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) व ग्राम स्तरीय एंटरप्रेन्योर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश से लखनऊ की डा. रंजना सिंह ने अपने सीएससी के माध्यम से हजारों महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं व डिजिटल सेवाओं से जोड़ा। दो हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे ही जनजातीय क्षेत्रों में संतोष कुमार ने डिजिटल पहुंच बढ़ाई। सोनभद्र के संतोष कुमार वर्ष 2009 से ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.