बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस लाइन में सोमवार को डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने उत्कृष्ट ग्राम प्रहरियों को साइकिल भेंट की। साथ ही इस पर ग्राम प्रहरियों को सक्रियता एवं कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए आला अफसरों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कार्यक्रम में 46 ग्राम प्रहरियों (44 पुरुष एवं 02 महिला) को साइकिल दिया गया। इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनके स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। साइकिल वितरण से उनकी गतिशीलता बढ़ेगी और वे अपने क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे। एसपी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.