मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में बनने वाले सिविल इंजीनियरिंग व वास्तुकला विवि का गजट राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। गुरुवार को इस गजट की कापी एमआईटी प्रशासन को भेज दी गई। विवि का नाम शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक विवि होगा। उत्कृष्ट केंद्र के रूप में इसे विकसित किया जाएगा।

सिविल इंजीनियरिंग सह वास्तुकला विवि की घोषणा पिछले दिनों सीएम सम्राट चौधरी ने एमआईटी में अपने कार्यक्रम के दौरान यहां सिविल इंजीनियरिंग सह वास्तुकला विवि खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद कैबिनेट से भी इसे पास कर दिया गया था। सरकार ने गजट में भी इसकी घोषणा कर दी। विवि शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर होगा। विवि का कामकाज सामान्य, कार्यकारी और अकादमिक परिषद में बांटा जाएगा। गजट में तीनों निकायों के कामकाज का उल्लेख कर दिया गया है। विश्ववि...