भदोही, अप्रैल 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर में गुरुवार को महात्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा जगत में उत्कष्ट कार्य करने वालीं उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व डीएम शैलेश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में हमेशा बेहतर कार्य होता चला आया है। उर्मिला देवी बच्चों में बेहतर शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय धाविका भी हैं। खेल जगत में भी बच्चियों को नई दिशा देने का काम कर रही हैं। बेहतर शिक्षा संग सुविधा बच्चों को उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर में मुहैया कराया जा रहा है। वहीं, शि...