उत्कृष्ट कार्य में अव्वल आने वाली ग्राम पंचायतें सीएम से होगी पुरस्कृत
एटा, जुलाई 3 -- उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक सरोकार में बेहतर भूमिका निभाने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार राज्य सरकार के माध्यम से दिया जाएगा। बुधवार को एसडीएम/डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर किसी एक थीम में प्रथम स्थान पाने वाली ग्राम पंचायत को 35 लाख, द्वितीय स्थान पर आने वाली पंचायत को 30 लाख एवं तृतीय स्थान वाली ग्राम पंचायत को 25 लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए राज्य सरकार ने अलग-अलग थीम निर्धारित की है, जिसमें विभागीय पोर्टल पर ग्राम पंचायतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.