उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए बीएलओ जयश्री हुई सम्मानित
जामताड़ा, जुलाई 22 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या-183 की बीएलओ जयश्री बाउरी ने निर्धारित समय से पूर्व 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन एवं एएसडीडीएफ चिन्हिकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, कुंडहित द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाता है। उन्होंने अन्य बीएलओ को भी इसी प्रकार लगन एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसआइआर : उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.