बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र शासन की अध्यक्षता में वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर के आडिटोरियम में एसआईआर- 2026 के संबंध में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शॉल, स्मृति चिन्ह तथा नगीना काष्ठ कला उत्पादित घड़ी भेंट की गई। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जनपद बिजनौर में नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया 15 मार्च तक पूर्ण कर ली जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया, स्कूली छात्राओं द्वारा अतिथि गणों के सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.