मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र के विंध्याचल मेले के दौरान उत्कृष्ट सफाई कार्य करने वाले तीन सफाई कर्मचारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार की ओर सोमवार को छानबे ब्लॉक के गोपालपुर स्थित कंट्रोल रूम में सम्मानित किया। डीपीआरओ के हाथो सम्मानित होने पर सफाई कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया। मौके पर अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, एसबीएम जिला कंसल्टेंट, जमालपुर, पटेहरा, लालगंज और नगर ब्लाक के एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...