बरेली, दिसम्बर 4 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार रेल कर्मचारियों को स्टॉर परफार्मर ऑफ द मंथ घोषित कर सम्मानित किया। कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान दिए गए। पुरस्कार पाने वालों में इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन के लोको पायलट रवि रंजन राजर्षि ने 30 नवंबर को गाड़ी संख्या 15076 पर कार्य के दौरान 08.49 बजे बड़े रेल हादसे से बचाया। रवि रंजन ने खटीमा डाउन होम रूट इंडीकेटर के साथ लाइन संख्या एक के लिए ऑफ था। गाड़ी के होम सिग्नल पास होने पर देखा कि गेट का बूम खुला है। उन्होंने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। अन्य तीन कर्मचारी दूसरे रेल मंडल के सम्मानित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.