उत्कृष्ट कार्य पर रेलवे एसएसई टेलीकॉम प्रयागराज में सम्मानित
उरई, मई 16 -- उरई। संवाददाता उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज में उत्कृष्ट कार्य के लिए टेलीकॉम विभाग उरई के एसएसई रविंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया है। प्रयागराज में उन्हें अधिकारियों में प्रमुख मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर सतेंद्र कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर हौंसला अफजाई की। यह सम्मान कड़ी मेहनत के साथ विभाग के प्रति समर्पण भाव से काम करने पर दिया गया है। खास बात तो यह है कि कुछ दिनों पहले डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने झांसी में बुलाकर रविंद्र कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं पर पुरस्कार से सम्मानित किया था। एक माह के भीतर यह दूसरा सम्मान उन्हें मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.