उत्कृष्ट कार्य पर रेलकर्मी सम्मानित, नए एसीएम ने संभाला कार्यभार
प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 10 जुलाई को आयोजित सांसदों और रेलवे प्रशासन की बैठक के सफल आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोमवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने टीम भावना और समन्वय की सराहना की।इसी अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी को मंडल वाणिज्य प्रबंधक पद पर पदोन्नति मिलने पर विदाई दी गई। वह अब झांसी मंडल में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्थान पर शशि रंजन कुमार ने सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया, जिनका अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.