हमीरपुर, जनवरी 24 -- राठ, संवाददाता। कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई में शनिवार को संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की। नोडल संकुल नीलम कौशल ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत जनमानस की सक्रिय सहभागिता करना है। शिक्षा के दीर्घकालीन महत्व के बारे में समस्त हितकरों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है। ताकि छात्र-छात्राएं विद्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में निपुण बच्चे हफीजुल, पवन, सृष्टि, अतिका, ज्योति, सरताज, अंकित, राधिका और जनमानस की सहभागिता के लिए वार्ड सभासद, प्रबंध विद्यालय प्रबंध समिति के अध्य्क्षों, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रध...