लखनऊ, फरवरी 26 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 टिकट जांच कर्मियों को सम्मानित किया। मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में उन कर्मचारियों को चुना गया, जिन्होंने बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने और रेलवे राजस्व में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मानित होने वालों में लखनऊ से आरपी जुवेल, रितेश कुमार, हिंगलांशु कुमार, राहुल कुमार राय, लोकेश आनंद, मनीष पांडेय, अनुज कुमार सिंह व जगजीवन पांडेय शामिल रहे। बाराबंकी के रितेश कुमार दिवाकर, अयोध्या कैंट के राज मंगल यादव व समर बहादुर सिंह, सुल्तानपुर के सोमेश कुमार थे। वाराणसी से श्याम बिहारी यादव, संतोष कुमार-II व अनिल कुमार पाल और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के हिरेंद्र कुमार गुप्ता को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ...