लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- संसारपुर। प्रयागराज में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक महाकुंभ 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले होमगार्ड जवानों को महाकुंभ सेवा पदक से सम्मानित किया गया। थाना मैलानी परिसर में प्रभारी निरीक्षक मैलानी ब्रजेश मौर्या ने 13 होमगार्ड जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में होमगार्ड्स की बांकेगंज स्थित कम्पनी से 13 होमगार्ड जवानों की महाकुंभ मेला में तैनाती दी गई थी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने और सराहनीय सेवाएं देने के लिए कम्पनी बांकेगंज के सभी होमगार्ड घनश्याम, उदयराज, अशोक कुमार, रामनिवास, कल्याण सिंह, प्रदीप कुमार, सतीश चंद्र, महेंद्र पाल, रामकेशन, लालाराम, पंकज शुक्ला, सुरेंद्र सिंह और शिवानन्द को थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मौर्या ने मुख्यमं...