बलरामपुर, मई 20 -- बलरामपुर। डिजिटल लाइब्रेरी एवं चौपाल संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिव विनीत भास्कर और दिनेश मिश्र को बुधवार को जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने दोनों सचिवों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधाओं के बेहतर संचालन और जनसुविधाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों को भी इसी तरह जिम्मेदारी और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सचिव विनीत भास्कर और दिनेश मिश्र ने कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य के लिए सचिव विनीत भास्कर व दिनेश मिश्र सम्मानित इस दौरान डीडीओ कमलेश कुमार सोन...