रामगढ़, मार्च 25 -- केदला, निज प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रांगण में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुखिया सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मांडू प्रखंड अंतर्गत लइयो उतरी पंचायत के मुखिया सुरेश कुमार उर्फ मदन महतो को पंचायत में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी बी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मेलन में उपस्थित मुखियाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.