गढ़वा, मार्च 8 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को जिला पार्षद रंजनी शर्मा ने सम्मानित किया। महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए माला पहना अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भवनाथपुर प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका समूह की महिलाएं उपस्थित थीं। उक्त अवसर पर जिला परिषद सदस्य रंजनी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका को पहचान मिलना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.