पूर्णिया, जनवरी 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार एवं पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह पूर्णिया स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने भवानीपुर थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। भवानीपुर थाना क्षेत्र में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.