सुल्तानपुर, अप्रैल 21 -- सुलतानपुर। प्रयागराज के सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी में विशेष प्रधानाचार्यों के कार्य योजना बैठक में शामिल हुए जिले के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा को अतिथियों नेे उनके उत्कृष्ट कार्य और विद्यालय के समग्र विकास एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए और उनके योगदान की सराहना की गई। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्या भारती से संचालित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...