उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच लेखपाल सम्मानित, पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि
मऊ, सितम्बर 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किसानों और जनहित के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में बेहतर कार्य के लिये पांच क्षेत्रीय लेखपालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, वहीं दूसरी ओर कार्यों में लापरवाही बरतने पर पांच लेखपालों के विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों व जनहित से जुड़े कार्यों को संपादित करने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कत्तई बख्शा नहीं जायेगा और उनकी जवाबदेही तय की जायेगी। शासन की मंशा के अनुरूप व बेहतर कार्य नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किसानों से जुड़ी अंश निर्धारण की प्रक्रिया, फार्मर रजिस्ट्री व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.