लखनऊ, अक्टूबर 5 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच रेलकर्मियों को सम्मानित किया। इसमें बाबतपुर के स्टेशन मास्टर रंजन कुमार, ब्लॉक हट बी के स्टेशन अधीक्षक मुकेश ठाकुर, जलालगंज स्टेशन के पॉइंन्ट्समैन आशीष कुमार मौर्या, त्रिलोचन महादेव स्टेशन के पॉइन्ट्समैन जीतेन्द्र कुमार और मड़ियाहूं स्टेशन के पॉइन्ट्समैन सन्टी कुमार शामिल हैं। डीआरएम ने सभी कर्मचारियों की सजगता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि रेल संचालन के दौरान किसी भी असामान्य स्थिति को समय रहते पहचानना और तत्काल कार्रवाई करना संरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...