प्रयागराज, मई 2 -- त्रिवेणी सेवा समिति की ओर से प्रखर ट्रेड यूनियन नेता टीपी मिश्र की 87वीं जयंती पर शनिवार को हिंदुस्तानी एकेडमी में 'त्रिवेणी गौरव सम्मान' समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए नसीम अंसारी, आरएन यादव, आनंद मालवीय तथा मेधावी छात्रा साक्षी दुबे और छात्र दिव्यांश पाल को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता हरिश्चंद्र द्विवेदी ने की। वक्ताओं ने मिश्र के श्रमिक हितों के संघर्ष को याद कर न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में अमरेंद्र नाथ सिंह, आनंद पांडेय, सुभाष चंद्र पांडेय, नसीम अंसारी, विकास स्वरूप, मुस्तकीम, धर्मेंद्र यादव, नरोत्तम तिवारी, सीबी सिंह, प्रमोद राय आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सेंट जोजफ्स अकादमी में श्रमिकों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- श्रमिकों के हक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.