मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय भेलवा में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित परिचर्चा में समाज ओर देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को काफी अहम बताया गया। विशेष अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डॉ. नायडू कुमारी को सम्मानित किया गया। पंचायत के मुखिया परमेश्वरी यादव, डॉ. नायडू कुमारी, शिक्षाविद डॉ. शेफालिका शेखर, विद्यालय के एचएम प्रभाष कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. शेफालिका शेखर ने कहा कि कहा कि बदलते वक्त के साथ महिलाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ चिकित्सा, शिक्षा, खेल, रोजगार, विज्ञान आदि क्षेत्रों में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने कि डॉ. नायडू ने चिकित्सा के क्ष...