उत्कृष्ट कार्य के लिए चार लोको पायलटों को डीआरएम ने किया सम्मानित
चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा लिंक सी होम सिगनल ज्वाईंट लाईन में सिगनल वाली लाईन से दूसरे लाईन में जा रही ट्रेन को लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के सूझ बूझ रोक कर संभावित एक बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए बंडामुंडा के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट अतुल भगत और आलोक खलको को डीआरएम तरुण हुरिया ने सम्मानित किया। उसी प्रकार संरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कार्य के लिए राउरकेला के लोको पायलट पंचानन साहू और संजीव कुमार को भी डीआरएम हुरिया ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सोमवार को रेलवे डीआरएम कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में इन लोको पायलटों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीआरएम ओपी अनूप पटेल, एडीआरएम इंफ्रा अजितेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.