नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 स्वास्थ्यकर्मियों को सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग के सभागार में गुरुवार को प्रशस्तिपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा ने कहा कि गर्भवतियों को हर माह की 1, 9, 16, 24 तारीख को निःशुल्क जांच करानी चाहिए। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सारस्वत, डॉ.हरिमोहन गर्ग, डॉ. अजय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...