उत्कृष्ट कार्य के लिए एसबीआई के कर्मियों को किया गया सम्मानित
गढ़वा, जुलाई 14 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक नगर ऊंटारी शाखा में मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक कर्मियों को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक सरोज कुमार केशरी ने बेहतर प्रदर्शन, ग्राहकों के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता के लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उक्त अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक की सफलता कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और टीम भावना पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कर्मियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया।सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में फील्ड ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार मोरंग, आराधना कुमारी, विपुल कीमत, विशाल कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं। सम्मान मिलने पर सभी कर्मचारियों ने बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.