बलरामपुर, मार्च 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। लखनऊ स्थित राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में बलरामपुर जिले की दो प्रतिभाशाली महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सम्मानित किया है। दोनों महिलाओं के इस उपलब्धि के लिए जिलेवासियों ने बधाई दी है। इन दोनों महिलाओं का नाम मां पाटेश्वरी विवि की ओर से राज्यपाल को भेजा गया था। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर की ओर से जिले से दो नाम सम्मान के लिए भेजे गए थे। इनमें नुस्खे बाय हकीम जावेद आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक से जुड़ी इरम जावेद तथा क्लाउड किचन संचालित करने वाली निकिता मिश्रा शामिल रहीं। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने दोनों को उनके-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.