गौरीगंज, जनवरी 30 -- भेटुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ में घर-घर टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। ग्राम सभा बैसड़ा की आशा कार्यकर्ता मीना शुक्ला पत्नी लवकुश शुक्ला को जनवरी माह की बेस्ट आशा के रूप में चयनित किया गया। सीएचसी डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने मीना शुक्ला को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मीना शुक्ला ने ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर जीत वर्मा, मनोज कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी मौर्य सहित स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...