बिहारशरीफ, अगस्त 16 -- उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्य कार्यक्रम में किया गया सम्मानित बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को गांव से लेकर शहर तक पूरे जिले में तिरंगा शान से लहराया। सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के वीर सपूतों को नमन किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद कियासमारोह का आयोजन डीआरडीए कार्यालय परिसर में डीडीसी सारा अशरफ, जिला परिषद में अध्यक्ष तनुजा कुमारी, नगर निगम में मेयर अनीता देवी और सदर एसडीओ कार्यालय परिसर में एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। जिला निबंधन कार्यालय में ड...