रिषिकेष, मार्च 5 -- ऋषिकेश एम्स के कैंसर चिकित्सा एवं रुधिर विज्ञान विभाग में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया गया। कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सह आचार्य डॉ. अमित सहरावत ने विभाग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। गुरुवार को एम्स में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सहरावत ने कहा कि सम्मान परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल होता है। कहा कि सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों की बेहतर कार्य करने को लेकर प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, क्योंकि सम्मानित व्यक्ति से परिवार व समाज की अधिक अपेक्षाएं होती हैं। डॉ. सहरावत ने कहा कि उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती, निरंतर सीखना, सीखे हुए को समाज में क्रियान्वित करना, स्वयं का आंकलन करना और बेहतर करने का प्रयास ही प्रगति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.