गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को तीन दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस के मोके पर राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांग विभाग में 30 जुलाई तक आवेदन किए जा रहे है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगों के लिए बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी लोगों को तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन किए जा रहे हैं। जो 30 जुलाई तक दिव्यांग विभाग में आवेदन किए जा सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए कुल 12 श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। जिनके आधार पर आवेदन किए जा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...