रुद्रपुर, जून 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। निर्वाचन आयोग के तहत 8 जून से शुरू किए गए एसआईआर अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 बीएलओ एवं उनके सहयोगी शिक्षकों को विधायक शिव अरोरा ने सम्मानित किया। गुरुवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में शत-प्रतिशत एसआईआर सत्यापन कार्य पूरा कर उसे ऑनलाइन अपलोड करने वाले बीएलओ और शिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किए गए। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जून माह की भीषण गर्मी के बावजूद बीएलओ एवं शिक्षकों ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए, उनका सत्यापन कराया और रिकॉर्ड समय में ऑनलाइन अपलोड कर एसआईआर प्रक्रिया को पूरा किया। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते एसआईआर सत्यापन कराने और बीएलओ का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मो...