उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 बीएलओ और टीम सम्मानित
रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र 66 रुद्रपुर में निर्वाचन संबंधी कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने वाले 11 बूथ लेवल अधिकारियों और उनकी टीमों को सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट और तहसीलदार दिनेश कुटोला ने बुधवार को सभी बीएलओ को प्रशस्ति देकर उनके कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण और अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ व उनकी टीमों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 बीएलओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.