गाजीपुर, फरवरी 10 -- भांवरकोल। बेसिक शिक्षा और समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय 'मुन्ना' ने किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शासन से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों और ग्राम प्रधानों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने, विद्यालयों को कायाकल्प सहित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने और विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक और ग्राम प्रधानों की भूमिका पर जोर दिया गया। इस दौरान शिक्षकों की कमी और शिक्षण कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.