गाजीपुर, जून 2 -- जमानियां। तहसील मुख्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर पर्यवेक्षक और सर्किल सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्किल 51 से 100 तक के सभी सुपरवाइजर शामिल हुए। बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने जनगणना कार्य को समयबद्ध और शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर प्रतिदिन अपने प्रगणकों की मॉनिटरिंग करें, उनसे प्रगति रिपोर्ट लें और फील्ड कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही सभी एचएलबी कार्य को पांच जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने बताया कि जनगणना कार्य को गति देने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों का हुआ सम्मान इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजरों को जिलाधिकारी के निर...