गुमला, मार्च 23 -- गुमला, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित सूचना भवन सभागार में रविवार को जिला स्तरीय विश्व जल दिवस सह जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आई जल सहियाओं ने पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। इसमें जल गुणवत्ता परीक्षण,जल स्रोतों की साफ-सफाई,जन-जागरूकता अभियान व जल संरक्षण को लेकर किए गए प्रयास प्रमुख रहे। जल सहियाओं ने बताया कि गांव-गांव में लोगों को स्वच्छ जल के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा ने जल संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए सभी को जल बचाने और उसका सदुपयोग करने का संकल्प दिलाया। वहीं जिला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.