मऊ, जनवरी 30 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल देवलास के प्रांगण में शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अभिभावक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन वेदप्रकाश राय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राथमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि वेदप्रकाश राय ने अभिभावक संवाद में कहा कि प्राथमिक शिक्षा वह नींव है जो भारत के भविष्य का निर्माण करती है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर तरीके का प्रयास कर रही है। शासन की मंशा है कि देश और प्रदेश के हर छोटे बड़े घरों के बच्चों का शतप्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.