मोतिहारी, जुलाई 26 -- मोतिहारी। बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित राजेंद्र भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित नौ कृषि कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार, एडीएम मुकेश कुमार, डीएओ मनीष कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारियों ने चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अरेराज के बीएओ अमरेंद्र कुमार, ढाका के बीएओ इंद्रजीत कुमार, रामगढ़वा के कृषि समन्वयक धर्मेंद्र सिंह, मोतिहारी के कृषि समन्वयक प्रेमचंद्र मिश्र, हरसिद्धि के किसान सलाहकार ठाकुर जय राम सिंह, तुरकौलिया के किसान सलाहकार राजेश कुमार वर्मा, पिपराकोठी के एटीएम राजेश्वर सिंह, पहाड...