उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को डीएम ने किया सम्मानित
बदायूं, मई 28 -- बदायूं। डीएम व प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने कलक्ट्रेट में जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण व गणना का कार्य उत्कृष्ट ढंग से पूरा करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने प्रगणकों के योगदान को सराहा। सम्मानित होने वाले प्रगणकों में तहसील सदर के प्राथमिक विद्यालय सैजनी के सहायक अध्यापक जगत सिंह, प्राथमिक विद्यालय सकरी जंगल के शिक्षा मित्र दिनेश कुमार सक्सेना और उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंआ डांडा के सहायक अध्यापक शैलेन्द्र सागर शामिल रहे। इन तीनों कार्मिकों ने अपने आवंटित क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं आंकड़ों के संकलन का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्ठा और समय सीमा के भीतर संपन्न किया था। यह भी पढ़ें- जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित यह भी पढ़ें- दो दिन में मकानों की गणना पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.